1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Dec 24, 2022 09:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 09:28 pm IST

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव्स के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

AAI Junior Executive Recruitment 2022: जो उम्मीदवार AAI जूनियर एक्जीक्यूटिव भर्ती में रुचि रखते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI- Airport Authority of India) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव्स के लिए सिविल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / अन्य ट्रेड भर्ती 2022 की नोटिफिकेशन जारी की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए कुल 596 पदों पर भर्ती निकाली है।

इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी लास्ट डेट से पहले यानी 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते हैं। 

क्या है उम्र सीमा?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) के द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल तक तय की गई है। 

अप्लाई करने की क्या है फीस?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए एग्जाम फीस 300 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए शून्य व महिलाओं के लिए भी शून्य है। इस फीस का पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बेंकिंग, ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

AAI