1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2023 08:21 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 08:21 pm IST

नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू नहीं किया गया है।

 सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 26 जनवरी 2023 तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

AAI Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल  119 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 73 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के लिए हैं, 2 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) एनई के लिए हैं, 25 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट ( इलेक्ट्रॉनिक्स), और 19 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए हैं।

AAI Recruitment 2023 एज लिमिट 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष होगी।

AAI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1000 देना होगा। वहीं, महिला / एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार / बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 के अनुसार एएआई में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

AAI recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “Direct Recruitment for ​Jr.Asst (Fire Service) under SRD, Jr. Asst (Office), Sr.Asst(Electronics), Sr.Asst(Accounts) in AAI Southern Region - Advt. No.SR/01/2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फिर सभी जरूरी डिटेल्स अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- क्रिसमस डे पर कहां लगता है दुनिया का सबसे बड़ा मेला

MPPSC Librarian भर्ती परीक्षा की डेट जारी, जानें किस तारीख को होगा एग्जाम
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन