1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 Published : May 04, 2025 04:16 pm IST,  Updated : May 04, 2025 04:16 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। असम में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम आ सकती है। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने मत्स्य विभाग के जूनियर इंजीनियर रिक्तियों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर apsc.nic.in जाकर पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जून है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32 पदों को भरा जाएगा। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

  • अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवार को संविधान के अनुच्छेद 5 से 8 में परिभाषित भारतीय नागरिक होना चाहिए और असम का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण के रूप में, उसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिए असम में जारी वैध स्थायी निवासी प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करनी होगी। रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र को निवास के प्रमाण के रूप में माना जाएगा।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता 

(i) अभ्यर्थी के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग एवं योजना/निर्माण प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

(ii) डिप्लोमा पाठ्यक्रम नियमित पाठ्यक्रम होना चाहिए। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम पर विचार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को भरना होगा। 
  • आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन