1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BPSC TRE 3.0 भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

BPSC TRE 3.0 भर्ती के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Published : Feb 25, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 12:33 pm IST

BPSC TRE 3.0 Recruitment: बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग कल बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो को बंद कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSC TRE 3.0 Recruitment: बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।  

रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए शिक्षकों के 87774 पदों को भरा जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • इसमें कहा गया है कि सीटीईटी और एसटीईटी के 'उपस्थित' उम्मीदवारों पर इस भर्ती अभियान के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
  • माध्यमिक (कक्षा 9, 10), वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11, 12) और एससी, एसटी कल्याण स्कूलों (कक्षा 6-12) को छोड़कर, सभी रिक्तियों के लिए निचली आयु सीमा 18 वर्ष है, जिसके लिए निचली आयु सीमा 21 वर्ष है। साल। 
  • वहीं, ऊपरी आयु सीमा यूआर पुरुष के लिए 37 वर्ष, ओबीसी, बीसी, यूआर महिला के लिए 40 वर्ष और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले सामान्य उम्मीदवारों और अन्य सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए, सभी आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवार, विकलांग उम्मीदवार (40% या अधिक) को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 

जानें कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी ले लें। 

ये भी पढ़ें- जारी हुआ ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट, ऐसे करें अपने परिणाम को चेक; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन