1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Central Bank of India Recruitment: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Central Bank of India Recruitment: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 02:39 pm IST

Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in/en/recruitments पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 192 पदों को भरा जाना है। इनमें- 

  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल V: 1
  • जोखिम प्रबंधक स्केल V: 1
  • जोखिम प्रबंधक स्केल IV: 1
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल III: 6
  • वित्तीय विश्लेषक स्केल III: 5
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल II: 73
  • लॉ ऑफिसर स्केल II: 15
  • क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: 50
  • वित्तीय विश्लेषक स्केल II: 4
  • सीए-वित्त एवं लेखा/जीएसटी/इंड एएस/बैलेंस शीट/कराधान स्केल II: 3
  • सूचना प्रौद्योगिकी स्केल I: 15
  • सुरक्षा अधिकारी स्केल I: 15
  • जोखिम प्रबंधक स्केल I: 2
  • लाइब्रेरियन स्केल I: 1

कैसे करें Central Bank of India SO Recruitment के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' विकल्प पर क्लिक करें
  • अब, अपना पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें
  • इसके बाद  लॉगिन करें और आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • इसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • आखिरी मेंभविष्य के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला कौन सा है  

SBI में मैनेजर और उप प्रबंधक पदों पर निकली भर्ती
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन