1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. CME Pune Recruitment 2023: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, ये रही भर्ती डिटेल

CME Pune Recruitment 2023: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, ये रही भर्ती डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2023 11:46 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 11:46 pm IST

CME Pune Recruitment 2023- नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। CME Pune ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

CME Pune Recruitment- India TV Hindi
CME Pune Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK.COM

नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। सीएमई पुणे (CME Pune) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, CME पुणे में कई पद पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट cmepune.edu.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2023 है। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान जरिए सीएमई पुणे में कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अकाउंटेंट, मैकेनिक आदि पद शामिल हैं।

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से पदानुसार मैट्रिकुलेशन / 12वीं / ग्रेजुएशन / आईटीआई एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु पदानुसार 25/30 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को इन पद पर सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा / स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट देना होगा। लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस होंगे, जिसमें सामान्य अंग्रेजी, जीएस, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड आदि सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोई टीए / डीए नहीं दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें-

जया किशोरी की पढ़ाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान, इतनी पढ़ी लिखी हैं कथावाचक
Optical illusion: इस तस्वीर में छिपा है टाइगर, 7 सेकेंड में ढूंढ लिया तो आप से ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन