CNP Recruitment 2023: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
CNP Recruitment 2023: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
Edited By: Akash Mishra@Akash25100607
Published : Oct 28, 2023 06:15 am IST,
Updated : Oct 28, 2023 06:15 am IST
CNP Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। करेंसी नोट प्रेस नासिक (CNP) की तरफ से निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो
CNP Recruitment 2023: अगर आप नौकरी को खोज रहे हैं तो खबर आपके लिए ही है। करेंसी नोट प्रेस नासिक (CNP) की तरफ से निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है। आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmsil.com पर जाकर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 है।
वैकेंसी डिटेल
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-
पर्यवेक्षक (तकनीकी संचालन-मुद्रण): 2
पर्यवेक्षक (राजभाषा): 1
कलाकार (ग्राफ़िक डिज़ाइन): 1
सचिवीय सहायक: 1
जूनियर टेकिनिशियन: 112
कितनी मिलेगी तनख्वाह
सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पदानुसार 18780 रुपये से लेकर 95,910 तक सैलरी मिलेगी।
पात्रता मापदंड
एजुकेशन: सामान्य तौर पर, उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त पूर्णकालिक आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आयु सीमा: जहां तक उम्र का सवाल है, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CNP Recruitment 2023 के लिए कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद करियर टैब पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
सभी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
आखिरी में फॉर्म को जमा करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट लें।