1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DRDO Recruitment 2023: इंजीनियरिंग वालों के लिए डीआरडीओ में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी

DRDO Recruitment 2023: इंजीनियरिंग वालों के लिए डीआरडीओ में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2023 10:46 am IST,  Updated : May 21, 2023 10:46 am IST

इंजीनियरिंग वालों के लिए डीआरडीओ में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DRDO Recruitment 2023- India TV Hindi
DRDO Recruitment 2023 Image Source : FILE

आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट, DRDO ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीआरडीओ ने इंजीनियरिंग डिग्री व डिप्लोमाधारियों के लिए अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए खुद को योग्य मानते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए डीआरडीओ संगठन में 75 खाली पदों को भरेगा। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 मई, 2023 को खत्म होगी। इन पदों पर योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें...

वैकेंसी डिटेल

कुल 75 पद

ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस: 50 पद

डिप्लोमा अपरेंटिस: 25 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंडियन यूनिवर्सिटी / इंस्टिट्यूट से कम से कम 6.3 सीजीपीए के साथ संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी इंजीनियरिंग डिग्री (पूर्णकालिक पाठ्यक्रम) होनी चाहिए।
डिप्लोमा अपरेंटिस: इस पद के लिए राज्य टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड / मान्यता प्राप्त इंडियन यूनिवर्सिटी (पूर्णकालिक पाठ्यक्रम) से संबंधित विषय में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा होना जरूरी है।

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन संबंधित परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर होगा। वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ट्रेनिंग की अवधि

अपरेंटिस ट्रेनिंग की अवधि अपरेंटिस एक्ट 1961 के मुताबिक 12 महीने के लिए होगी। साथ ही बता दें कि उम्मीदवारों को पास करने के लिए सर्टिफिकेट कांट्रैक्ट की तारीख से 12 महीने के बाद जारी किया जाएगा।

Click here for the Official Notification

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन