1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DSSSB recruitment 2023: दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी; जानें

DSSSB recruitment 2023: दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी; जानें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2023 08:13 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:13 pm IST

DSSSB recruitment 2023: अगर आप दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

DSSSB में दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
DSSSB में दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

DSSSB recruitment 2023: दिल्ली में नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), लोअर डिवीजन क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पद के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। हालांकि, अभी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

कब शुरू होंगे आवेदन 

नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2354 विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • ग्रेड-IV/जूनियर असिस्टेंट: 1672
  • आशुलिपिक: 143
  • लोअर डिविजन क्लर्क-कम टाइपिस्ट (अंग्रेजी/हिंदी): 256
  • जूनियर स्टेनोग्राफर: 20
  • कनिष्ठ सहायक: 40
  • आशुलिपिक: 14
  • कनिष्ठ सहायक: 30
  • जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी): 2
  • कनिष्ठ सहायक: 28
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड- II: 5
  • लोअर डिविजन क्लर्क: 28
  • जूनियर असिस्टेंट: 10
  • जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी): 2
  • सहायक ग्रेड-I: 104

सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 19900 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

डीएसएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये  भी पढ़ें-  भारत का एक ऐसा स्कूल जो फीस में रुपये नहीं बल्कि ये चीज लेता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन