1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें यहां पूरी चयन प्रक्रिया

रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें यहां पूरी चयन प्रक्रिया

 Published : Jan 26, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 03:06 pm IST

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से इसकी चयन प्रक्रिया को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप भी रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी ECR में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयन किसी विशेष डिवीजन/यूनिट के लिए अधिसूचना के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा मैट्रिकुलेशन में न्यूनतम 50% (कुल अंक) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होम पेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को भरना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार एक बार अपने फॉर्म को चेक कर लें और फिर सबमिट कर दें।
  • आखिरी में उम्मीदवार फॉर्म के पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

क्या है आवेदन शुल्क? 

इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान के लिए लेनदेन शुल्क, यदि कोई हो, उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं,  एससी/एसटी/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

NEET UG 2025 एग्जाम पैटर्न को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन