1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. GAIL ने एसोसिएट पोस्ट के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन डेट, जानें नई तारीख

GAIL ने एसोसिएट पोस्ट के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन डेट, जानें नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 01:06 pm IST

GAIL ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती में आवोदन करना चाहते हैं। अप्लाई कर सकते हैं। बता दें GAIL ने रजिस्ट्रेशन डेट को आगे बढ़ा दिया है।

GAIL- India TV Hindi
GAIL Job Image Source : FILE

GAIL में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। गेल गैस लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट और जूनियर एसोसिएट के 120 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अब 17 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार gailgas.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले, आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होने वाली थी; हालाँकि, तकनीकी कारणों से, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा 17 मार्च को उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है।

वैकेंसी डिटेल

सीनियर एसोसिएट (Technical): 72 पद

सीनियर एसोसिएट (Fire & Safety): 12 पद

सीनियर एसोसिएट (Marketing): 6 पद

सीनियर एसोसिएट (Finance & Accounts): 6 पद

सीनियर एसोसिएट (Company Secretary): 2 पद

सीनियर एसोसिएट (Human Resource): 6 पद

जूनियर एसोसिएट: 16 पद

क्या हैं आवेदन शुल्क? 

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com (https://gailgas.com/careers/careers-in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Click here for the Notification

इसे भी पढ़ें-

UPSC में AIR 9 रैंक पाने वाले सुशील नायक की सक्सेस स्टोरी, जानें उनके सफलता के राज

जल्दी करें! CMAT 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए आज अंतिम दिन, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन