Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1.77 लाख से ज्यादा सैलरी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1.77 लाख से ज्यादा सैलरी

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 27, 2023 07:35 am IST, Updated : Oct 27, 2023 07:35 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने की इच्छा है तो ये खबर आपके लिए ही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कई पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2023- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO HAL Recruitment 2023

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो मौका हाथ से न जाने दें। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने मैनेजर और अन्य पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन निकाला है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, HAL ने मैनेजर और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है। ये भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इस भर्ती  से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

सीनियर टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू) / टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू): 2 पद

चीफ मैनेजर (सिविल): 1 पद
सीनियर मैनेजर (सिविल): 1 पद
डिप्टी मैनेजर (सिविल): 9 पद
मैनेजर (आईएमएम) I: 5 पद
उप प्रबंधक (आईएमएम): 12 पद
इंजीनियर (आईएमएम): 9 पद
डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस): 9 पद
फाइनेंस अधिकारी: 6 पद
डिप्टी मैनेजर (एचआर): 5 पद
डिप्टी मैनेजर (लीगल): 4 पद
डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग): 5 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर: 9 पद
ऑफिसर (ऑफिसर लैंग्वेज): 1 पद
फायर ऑफिसर: 3 पद
इंजीनियर (सीएस) (कॉम्प्लेक्स ऑफिस): 3 पद

एलिजिबिजिलिटी क्राइटेरिया

इन पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनको बता दें कि दिए गए पद के मुताबिक योग्यता अलग-अलग है। इसलिए उम्मीदवार यहां उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- है। जानकारी दे दें कि इसी आवेदन शुल्क में 18% जीएसटी भी शामिल है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

कहां करें आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले निर्धारित प्रारूप में अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं: Chief Manager(HR), Recruitment Section, Hindustan Aeronautics Limited, Corporate Office, 15/1 Cubbon Road, Bangalore – 560 001. इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the Notification

ये भी पढ़ें:

SSC Exam Calendar 2023: SSC ने कांस्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस के एग्जाम को लेकर जारी किया शेड्यूल, यहां देखें नोटिस

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement