1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मध्य प्रदेश के होने वाले नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मध्य प्रदेश के होने वाले नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 11, 2023 06:01 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 06:08 pm IST

भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे से आखिर पर्दा हटा दिया है। भाजपा ने भोपाल में विधायक दल की हुई बैठक के बाद यह साफ कर दिया है मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्य के नए मुख्यमंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं।

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मोहन यादव?- India TV Hindi
आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मोहन यादव? Image Source : ANI

काफी लंबे समय के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो गया है। भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि दक्षिण उज्जैन से विधायक मोहन यादव अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज हम आपको यहां बताएंगे कि राज्य के लिए घोषित नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कितने पढ़ लिखे हैं।

कितने पढ़े-लिखे हैं मोहन यादव

बता दें कि मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को राज्य के उज्जैन में हुआ। उन्होंने माधव विज्ञान महाविद्यालय से BSC में डिग्री हासिल की हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने LLB और MA(राजनितिक विज्ञान) और MBA की भी पढ़ाई पूरी की हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास PHD की भी डिग्री है। उन्होंने philosophy में PHD की हुई है।

कौन हैं मोहन यादव?

मध्य प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका देते हुए दक्षिण उज्जैन सीट से विधायक मोहन यादव के नाम पर मोहर लगा दी है। साल 2013 में मोहन यादव पहली बार दक्षिण उज्जैन सीट से विधायक बनें। इसके बाद 2018 और 2023 में भी इस सीट पर अपनी जीत दर्ज की। ऐसा बताया जाता है कि मोहन यादव ABVP और संघ से भी जुड़े हुए रहे हैं। साल 1984 में मोहन यादव छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय परिषद के नगर मंत्री भी चुने गए थे।

ये भी पढ़ें-

कौन हैं मोहन यादव? जिन्हें मध्य प्रदेश का सीएम बनाकर भाजपा ने सभी को चौंकाया

मध्य प्रदेश का CM बनाए जाने पर पहली बार क्या बोले मोहन यादव? सामने आया VIDEO

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन