1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जानें क्या है प्रोसेस

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जानें क्या है प्रोसेस

 Published : Dec 01, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 01:28 pm IST

बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन  प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसस 12 दिसंबर 2024 को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए भोपाल, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, जम्मू और जोधपुर में भर्ती की जाएगी।

रिक्ति विवरण 

उम्मीदवार रिक्ति विवरण को नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • मुंबई में हेड इनवेस्टर रिलेशन के लिए एक पद
  • भोपाल, जयपुर, चेन्नई, जम्मू और मुंबई में डिफेंस बैकिंग एडवाइजर के लिए 5 पद
  • डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए 1 पद( जयपुर के लिए)

चयन प्रक्रिया 

  • मुंबई में हेड इनवेस्टर रिलेशन के पद पर चयन: चयन प्रक्रिया में शार्टलिस्ट, इंटरव्यू और सीटीसी नेगोसिएशन शामिल हैं।  
  • भोपाल, जयपुर, चेन्नई, जम्मू और मुंबई में डिफेंस बैकिंग एडवाइजर के पद पर चयन: इन पदों पर चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्ट, फिर इंटरव्यू शामिल है। 
  • डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पद पर चयन: चयन प्रक्रिया में शार्टलिस्ट, इंटरव्यू शामिल है। 

कैसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावारों को होम पेज पर करेंट opportunities वाले अनुभाग पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों कों संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन और अप्लाई करने का ऑप्शन दिखेगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- 

BSF में करनी है नौकरी तो न चूकें ये मौका, कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती; पढ़ें यहां पूरी डिटेल

आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में निकली इन पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, वैकेंसी समेत जानें हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन