1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Women successors in HR: इसलिए ज्यादातर एचआर महिलाएं होती हैं, रहस्य जान महिलाओं के प्रति बढ़ जाएगा सम्मान

Women successors in HR: इसलिए ज्यादातर एचआर महिलाएं होती हैं, रहस्य जान महिलाओं के प्रति बढ़ जाएगा सम्मान

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 18, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2022 03:00 pm IST

Women successors in HR: महिलाओं के मैनेजमेंट कौशल नेचुरल रूप से पुरुषों से बेहतर होता है। कई ऐसे गुण हैं जो महिलाओं को नैसर्गिक रूप से HR बनाते हैं।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : INDIA TV

Highlights

  • साल 2016 में यूएस की कंपनियों में 72 प्रतिशत एचआर मैनेजर महिलाएं थीं
  • साल 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया था
  • भारत में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखती है

Women successors in HR: किसी भी कंपनी के लिए HR अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंप्लॉय या वर्कर के मैनेजमेंट और भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ कंपनी के रिक्वायरमेंट को देखना HR या HRM का कार्य होता है। HR का मतलब ह्यूमन रिसोर्स और HRM का मतलब ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट है। यानी HR मानव संसाधन का प्रबंधन करती है। कंपनी और वर्कर के मध्य ब्रिज का कार्य HR का होता है। यदि आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं या फिर कर चुके हैं तो आपको पता होगा कि HR ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं। आख़िर पुरुषों में वह कौन सी योग्यता नहीं होती जिससे वह एक अच्छे HR नहीं बनते हैं! यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट के स्टेटिस्टिक्स के अनुसार साल 2016 में यूएस की कंपनियों में 72 प्रतिशत एचआर मैनेजर महिलाएं थीं। साल 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया था। भारत में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखती है। 

महिलाओं के ये गुण उन्हें बनाते हैं HR में माहिर-

  • - महिलाएं पुरुष की तुलना में ज्यादा भावुक होती हैं। वे भावनाओं पर कंट्रोल भी करना जानती हैं। उनके अंदर भावना और तर्कों का जबरदस्त संतुलन होता है। किसी कंपनी को सही ढंग से चलाने के लिए ये गुण बहुत काम आते हैं।
  • - महिलाएं पुरुष की तुलना में ज्यादा धैर्य बनाए रखती हैं। विपरीत परिस्थिति में भी महिलाएं सोच समझकर और राय मशविरा करके ही निर्णय लेती हैं। किसी भी कंपनी के लिए सही एचआर होना अतिआवश्यक है क्योंकि बॉस और वर्कर दोनों परेशान रहते हैं, इस स्थिति में सटीक और सही निर्णय धैर्य के साथ ही संभव है।
  • - महिलाएं एक ही प्रकार के कार्य से बोर नहीं होती हैं। इनके अंदर प्रबंधन कौशल नेचुरली देखे जाते हैं। डेली मीटिंग से लेकर पेमेंट के लिए इनवॉइस को अप्रूव करना जैसे अनेकों कार्य कंपनी में होते हैं। ऐसे कार्य को हैंडल करने के लिए धैर्य, भावुकता, दूरदर्शिता और संतुलित दृष्टिकोण चाहिए। इन सब गुणों का संतुलन महिलाओं में देखा जाता है।
  • - पुरुष की तुलना महिलाएं बिना किसी पूर्वाग्रहों के सभी एंप्लॉय से सम्मान से बात करने में सक्षम होती हैं। उनमें किसी भी आधार पर भेदभाव करने की चाहत बहुत कम होती है। स्वस्थ वर्क कल्चर के लिए यह गुण बहुत आवश्यक है।
  • - प्रकृति ने महिलाओं को पुरुष की तुलना में मधुर आवाज दी है। कंपनी के किसी नए एंप्लॉय से बात करना हो या फिर इंटरव्यू लेना, बोलने की कला से बहुत कुछ तय हो जाता है। कभी—कभी कंपनी के प्रोजेक्ट के लिए HR को ही बात करने के लिए बोला जाता है। महिलाओं के कम्युनिकेशन स्किल शानदार होते हैं। 
  • दरअसल, बेहतर पर्सनैलिटी, ईमानदार व्यवहार, विनम्र स्वभाव, उच्च कम्युनिकेशन स्किल और भरोसेमंद व्यक्तित्व जिनमें हो वे एक बेहतरीन HR होते हैं। इन सभी गुणों का शानदार संतुलन महिलाओं में देखने के लिए मिलते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं HR ही होती हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन