1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IDBI बैंक ने निकाली बंपर भर्तियां, सैलरी मिलेगी 29 हजार, ऐसे करें अप्लाई

IDBI बैंक ने निकाली बंपर भर्तियां, सैलरी मिलेगी 29 हजार, ऐसे करें अप्लाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2021 08:28 am IST,  Updated : Aug 10, 2021 12:57 pm IST

Bank Job: बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में अपना भविष्य बनाने का उद्देश्य रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। IDBI बैंक 920 Exectives की भर्ती करने जा रहा है।

IDBI बैंक ने निकाली बंपर...- India TV Hindi
IDBI बैंक ने निकाली बंपर भर्तियां, सैलरी मिलेगी 29 हजार, ऐसे करें अप्लाई Image Source : TWITTER/IDBI BANK

नई दिल्ली. बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में अपना भविष्य बनाने का उद्देश्य रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। IDBI बैंक 920 Executives की भर्ती करने जा रहा है। इन रिक्तियों को लेकर बैंक द्वारा प्रमुख अखबारों में विज्ञापन भी दिया गया है। IDBI बैंक द्वारा सूचित किया गया है कि 920 Exectives भर्ती के लिए 5 सितंबर 2021 को ऑनलाइन टेस्ट करवाया जा सकता है। Exectives लेवल की इस भर्ती के लिए 20 साल से 25 साल तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें- HDFC बैंक करने जा रहा है बड़ी संख्या में भर्तियां

बैंक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसा युवा जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्ता विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंक हासिल किए हैं, वो एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि SC/ST/PWD कैटेगरी को इस मामले में नियम अनुसार थोड़ी रियायत दी गई है। इस कैटगरी से संबंध रखने वाले आवेदनकर्ताओं के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम देने के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र 1 जुलाई 2021 को कम से 20 और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए।

किस कैटेगरी के लिए कितनी पोस्ट

  • अनरिजर्व कैटेगरी- 373 पोस्ट
  • SC कैटेगरी- 138 पोस्ट
  • ST कैटेगरी-69 पोस्ट
  • OBC कैटेगरी-248 पोस्ट
  • EWS कैटेगरी-92  पोस्ट
  • PWD कैटेगरी में कुल 36 पोस्ट हैं, जिनमें से चार अलग-अलग सब कैटेगरी के लिए 9-9 रिक्तियां हैं।

कब कर सकते हैं एग्जाम के लिए अप्लाई

IDBI Bank Exective Job के लिए 4 अगस्त से Online Registration शुरू हो जाएंगे, जो 18 अगस्त 2021 तक चलेंगे। 5 सितंबर 2021 को सभी सेंटर्स पर ये एग्जाम होने की प्रबल संभावना है। आपको बता दें कि ये IDBI द्वारा ये नौकरी contractual आधार पर एक साल के लिए दी जाएगी और फिर रिव्यू के आधार पर दो-दो साल के लिए कॉंट्रेक्ट बढ़ाया जा सकता है। जिन लोगों को बैंक द्वारा एग्जाम के बाद जॉब ऑफर की जाएगी, वो तीन साल की contractual service के बाद Assistant Manager (Grade A) पर appointment के लिए योग्य होंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी
बैंक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पहले साल में Executive लेवल पर 29 हजार रुपये, दूसरे साल 31 हजार रुपये और तीसरले साल में 34 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन लोगों को DA, HRA अलाउंस जैसे किसी भी भत्ते के हकदार नहीं होंगे। 

इन लोगों को उम्र के मामले में रियायत

  • SC/ST कैटेगरी- 5 साल
  • OBC (नॉन क्रीमी)- 3 साल
  • Ex-सर्विसमैन- 5 साल
  • 1984 के दंग से प्रभावित लोग- 5 साल

क्या है आवेदन की फीस

  • SC/ST/PWD कैटेगरी के लिए 200 रुपये
  • अन्य सभी कैटेगरी के लिए 1000 रुपये

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले IDBI Bank की वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
  • Recruitment of Executives on Contract-2021 लिंक पर क्लिक करे, यहां अप्लाई ऑनलाइन का ऑप्शन दिखाई देगा, यहां क्लिक करें।
  • अब Click here for New Registration पर क्लिक करें।
  • अब बैंक द्वारा मांगी गई जानकारी भरें।
  • बैंक द्वारा दिए गए Provisional Registration Number और पासवर्ड को जरूर नोट कर लें। ये आपको मेल और SMS के माध्यम से भी भेजा जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑन लाइन फीस भरें।
  • ट्रांजेक्शन पूरी होने के बाद e-Receipt जनरेट होगी, उसे संभालकर रखें।

इन सेंटर्स पर होगा एग्जाम
Ahmedabad, Amritsar, Bhopal, Bengaluru, Belgaum, Bhubaneswar, Coimbatore, Chennai, Chandigarh, Delhi- NCR, Guwahati, Gwalior, Hyderabad, Jaipur, Kanpur, Greater Kolkata, Kochi, Lucknow, Madurai, Mangalore, Mumbai/Navi Mumbai/Greater Mumbai/Thane, Nagpur, Patna, Pune, Raipur, Rajkot, Ranchi, Thiruvananthapuram,Vijayawada, Vishakhapatnam 

(अधिक जानकारी के लिए IDBI बैंक की वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन