1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, एक लाख मिलेगी सैलरी

इस सरकारी कंपनी में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, एक लाख मिलेगी सैलरी

 Published : Jan 13, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 04:10 pm IST

अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने टेक्निकल और फाइनेंशियल पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने टेक्निकल और फाइनेंशियल  पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया शुरू गई है। इच्छुक उम्मीदवार धिकारिक वेबसाइट www.indiaoptel.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 15 दिन है। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक यह भर्ती कान्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। 

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 34 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें 18 तकनीकी पेशेवरों के लिए और 16 वित्त पेशेवरों के लिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। 

India Optel Limited Recruitment 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से निम्नलिखित पते पर जमा कर सकते हैं:

  • वर्क्स मैनेजर (एचआर), इंडिया ऑप्टिकल लिमिटेड, कॉर्पोरेट मुख्यालय OFILDD परिसर, रायपुर देहरादून (यूके) 248008 
  • इसके अलावा, उम्मीदवार निम्नलिखित ईमेल पते पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं: ई-मेल आईडी recruitment@indiaoptel.in

ये भी पढ़ें- लक्षद्वीप की राजधानी में क्या है खास?

यह कोर्स आपको सबसे कम समय में बना देगा डॉक्टर 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन