अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने का लास्ट डेट 31 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कितने पदों पर वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 400 पदों को भरा जाएगा। इनमें- एससी के लिए 60 पद, एसटी के लिए 30 पद, ओबीसी के लिए 108 पद, EWS के लिए 40 पद शामिल हैं।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है पात्रता?
निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीवार इसके लिए पात्रता को समझ सकते हैं।
- शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।
- एज लिमिट: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य, EWS, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 175 रुपये का आवेदन शुल्क के रुप में भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें-
CBSE 2025 Results: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे? जानें हर अपडेट