1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. MP मेट्रो कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती; कितनी मिलेगी सैलरी

MP मेट्रो कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती; कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Aug 02, 2023 09:25 am IST,  Updated : Aug 02, 2023 09:26 am IST

MPMRCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एमपी मेट्रो में निकली भर्ती(सांकेतकि फोटो) - India TV Hindi
एमपी मेट्रो में निकली भर्ती(सांकेतकि फोटो) Image Source : FILE

MPMRCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए आवदेन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

लास्ट डेट और वैकेंसी डिटेल 

शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसके लिए लास्ट डेट है। 
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 88 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये भर्ती कांट्रेक्ट के आधार पर होगी। 
संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।    

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक होनी चाहिए। 
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए शैक्षिक योग्य भी पोस्टवाइज अलग अलग है। 
संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।   

आवदेन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 590 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
वहीं, एससी, एसटी, EWS(केवल MP डॉमिसाइल वाले) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 295 रुपये है। 
संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।    

कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अपनी पोस्ट के आधार पर सैलरी मिलेगी। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 20, 000 रुपये से लेकर 1 लाख तक सैलरी मिलेगी(पोस्ट वाइज)।  

ये भी पढ़ें: CAT 2023 के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करेंगे आवदेन
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन