1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Navodaya Vidyalaya Admissions: क्लास 6 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट फिर एक्सटेंड; जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Navodaya Vidyalaya Admissions: क्लास 6 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट फिर एक्सटेंड; जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Sep 24, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 01:50 pm IST

नवोदय विद्यालय समिति यानी NVS ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है।

JNVST 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर से बढ़ी- India TV Hindi
JNVST 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर से बढ़ी Image Source : FILE

Navodaya Vidyalaya Admissions: जो अभिभावक अपने बच्चों का नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में दाखिला कराने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए एक खबर है। नवोदय विद्यालय क्लास 6 के एंट्रेंस एग्जाम के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की आखिरी तारीख को फिर आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

नई घोषणा के अनुसार,  उम्मीदवार अब 7 अक्तूबर 2024 तक  जेएनवीएसटी 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को लॉगिन पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण का उपयोग करना होगा। 

JNVST 2025 कक्षा 6 प्रवेश: पंजीकरण कैसे करें?

उम्मीदवार अपने आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in या navodaya.gov.in पर जाएँ
  • इसके बाद 'JNVST 2025 कक्षा 6 पंजीकरण' के लिंक पर जाएं।
  • अब पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • सफल पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें। 
  • फिर दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इतना करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट लें। 

JNVST 2025 दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, 18 जनवरी और 12 अप्रैल, 2025 को। 18 जनवरी की परीक्षा में अधिकांश राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे, जबकि 12 अप्रैल की परीक्षा कुछ क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जिसमें जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा में 80 प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे।

ये भी पढ़ें- NTPC में निकली डिप्टी मैनेजर भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितना मिलेगा वेतन? जानें

Hotel और Motel में क्या अंतर होता है?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन