1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NEET MDS 2024 के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल हो रही खत्म, जल्द करें आवेदन

NEET MDS 2024 के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल हो रही खत्म, जल्द करें आवेदन

 Published : Mar 10, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 06:27 pm IST

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की तरफ से नीट एमडीएस 2024 के लिए फिर शुरू की गई पंजीकरण प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस  के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन यानी एनबीई की तरफ से नीट एमडीएस 2024 के लिए फिर शुरू की गई पंजीकरण प्रक्रिया को कल बंद कर दिया जाएगा। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। उम्मीदवार 11 मार्च 2024 को रात 11.55 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। बता दें इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण को 9 मार्च 2024 को फिर से खाला गया था। 

साथ ही एनबीईएमएस ने इंटर्नशिप की समय सीमा को भी 30 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके भी अप्लाई कर सकते हैं। 

नीट एमडीएस 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, 'नीट एमडीएस 2024' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही एक नई विंडो खुलेगी, 'एप्लिकेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर सबसे पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें। 
  • इसके बाद फिर निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर अपने रख लें। 

यदि उम्मीदवारों के पास कोई प्रश्न है, तो वे एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट से +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं। वे अपने हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से भी उन तक पहुंच सकते हैं, जो आवेदक लॉगिन, या उनके संचार वेब पोर्टल Exam.natboard.edu के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या ट्रेन का ऑनलाइन वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर इनवैलिड हो जाता है? 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन