1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NHB Recruitment 2023: डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NHB Recruitment 2023: डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 04:40 pm IST

NHB Recruitment 2023: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने उप निदेशक और वरिष्ठ उप निदेशक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NHB Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने उप निदेशक और वरिष्ठ उप निदेशक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी शाम 5 बजे तक है। 

NHB Recruitment 2023: रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 44 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 19 रिक्तियां उप निदेशक के पद के लिए हैं और 25 रिक्तियां वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के लिए हैं।

NHB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000  रुपये है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

NHB Recruitment 2023 आयु सीमा

वरिष्ठ उप निदेशक पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष और उप निदेशक पद के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें- Income Tax Recruitment 2023: इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन