1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NLCIL Recruitment: ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

NLCIL Recruitment: ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2023 11:38 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 11:38 am IST

NLCIL Recruitment: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड(NLCIL) में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NLCIL Recruitment: अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड यानी एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 21 दिसंबर 2023 तक ही आवेदन कर सकेंगे, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। जानकारी दे दें कि यह भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 295 पदों को भरेगा।

मैकेनिकल: 120 पद
इलेक्ट्रिकल: 109 पद
सिविल: 28 पद
माइनिंग: 17 पद
कंप्यूटर: 21 पद

सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 50000 से लेकर 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन GATE 2023 स्कोर (80 अंक) और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 अंक) पर आधारित होगा। अंतिम चयन 100 अंकों में से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर योग्यता के क्रम में होगा, (यानी) GATE 2023 (80 अंक) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 अंक) में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर, उचित आरक्षण सुनिश्चित करते हुए।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें- कौन सी IIT में हैं सबसे ज्यादा सीटें
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन