1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; जानें हर एक डिटेल

इस राज्य में असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; जानें हर एक डिटेल

 Published : Feb 18, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 03:35 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया, रिक्ति विवरण आदि जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ओडिशा लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।  

जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवार 19 फरवरी 2024 से आवेदन कर सकेंगे। वही अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2024 है, इच्छुक उम्मीदवार इस डेट तक आवेदन कर दें।  

रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 928 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • यूआर: 486 पद
  • एसईबीसी: 116 पद
  • एससी: 190 पद
  • एसटी: 136 पद

ओपीएससी एईई भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ओपीएससी सहायक कार्यकारी अभियंता भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा जीव जिसके पास एक नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं, जानें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन