1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, यहां देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, यहां देखें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2023 07:59 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 07:59 pm IST

Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया लिमिटेड, OIL ने ग्रेड 3, ग्रेड 5 और ग्रेड 7 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ओआईएल(OIL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Oil India Recruitment: नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। ऑयल इंडिया लिमिटेड, OIL ने ग्रेड 3, ग्रेड 5 और ग्रेड 7 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ओआईएल(OIL) की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स इन पदों पर 25 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसके लिए लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

ऑयल इंडिया लिमिटेड इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 187 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेंगे। इनमें ग्रेड-3 के लिए 134 पद, ग्रेड-5 के लिए 43 पद, ग्रेड-7 के लिए 10 पद शामिल हैं। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल (non-refundable) है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि जेब्रा का रंग सफेद होता है या काला? यहां जानें इसका साइंस
JEE Mains 2023: अगर आपने भी किया है अप्रैल सेशन के लिए अप्लाई, तो NTA के नोटिस को करें फौरन चेक

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन