1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. नौकरी का कर रहे हैं इंतजार, इस राज्य में निकली कई पदों पर भर्ती; देखें डिटेल

नौकरी का कर रहे हैं इंतजार, इस राज्य में निकली कई पदों पर भर्ती; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2023 06:42 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 06:42 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा में OPTCL ने कई पदोें के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबासाइट पर जा सकते हैं।

OPTCL recruitment 2023- India TV Hindi
OPTCL recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए है। ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, OPTCL ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, OPTCL ने मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है, वे आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Direct link to apply

OPTCL recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल:

यह भर्ती अभियान 68 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

मैनेजमेंट ट्रेनी (फाइनेंस) - (एमटी-फाइनेंस): 10

मैनेजमेंट ट्रेनी (लॉ) - (एमटी-लॉ): 3

मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआरडी) - (एमटी-एचआरडी): 10

मैनेजमेंट ट्रेनी(टेलीकॉम) - (एमटी-टेलीकॉम): 10

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (वित्त) - (जूनियर एमटी-वित्त): 15

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (टेलीकॉम) - (जूनियर एमटी-टेलीकॉम): 20

OPTCL recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OPTCL recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित / एसईबीसी श्रेणी के लिए ₹1180 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए ₹590 है।

OPTCL recruitment 2023: जानिए कैसे करना है आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद MPPR - 04/2023-24 RECRUITMENT OF MANAGEMENT TRAINEE / JUNIOR MANAGEMENT TRAINEE आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

ONGC में 2 हजार से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती; इतनी मिलेगी तनख्वाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन