1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती, 2800 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती, 2800 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 Published : Mar 20, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 05:44 pm IST

साउथ ईस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी  उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

अप्लाई करने के स्टेप्स? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट(रीजनल) पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या उसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से, अधिसूचित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, यानी 11-04-2026 तक, उनकी आयु 24 वर्ष पूरी नहीं हुई होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन एक मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा/मैट्रिकुलेशन परीक्षा (जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक हों) और ITI परीक्षा, दोनों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत निकालकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को बराबर महत्व दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

अगर आधिकारिक वेबसाइट हो जाए क्रैश तो कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम? जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन