1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. यहां करें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट चेक, इतना नंबर मिला तो माने जाएंगे पास

यहां करें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट चेक, इतना नंबर मिला तो माने जाएंगे पास

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2022 04:33 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 04:33 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

Railway Group D exam result- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार महीनों से कर रहे हैं। हालांकि, अब तक रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही इस परीक्षा की रिजल्ट रेलवे बोर्ड जारी करेगा। छात्र अब रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं, रिजल्ट ना आने के विरोध में हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं। दरअसल, इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे, यही वजह है कि इनका विरोध भी इसी बड़ी संख्या में सामने आ रहा है। इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि अगर इस परीक्षा का रिजल्ट आ गया तो सबसे पहले इसे आप कहां चेक कर सकेंगे।

कैसे करें सबसे पहले रिजल्ट चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी कटऑफ और सैलरी

इस परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन