अगर आप पुलिस फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदनन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 9 हजार से अधिक पदों को संगठन में भरा जाएगा। अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं: recruitment2.rajasthan.gov.in
- इसके बाद पोर्टल पर रजिस्टर करें या लॉग इन करें।
- इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
जो कैंडिडेट्स सीईटी सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास कर चुके हैं, वे सभी आधिकारिक पोर्टल recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपए का भुगतान एप्लीकेशन फीस के रूप में करना होगा। वहीं ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, टीएसपी और सहरिया श्रेणियों के गैर-क्रीमी लेयर के कैडिडेट्स को आवेदन फीस के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। दूसरी तरह से कहें तो आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक