1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Sainik School Bharti: सैनिक स्कूल में 10वीं और ग्रैजुएट पास लोगों के लिए आई भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कितनी होगी सैलरी

Sainik School Bharti: सैनिक स्कूल में 10वीं और ग्रैजुएट पास लोगों के लिए आई भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कितनी होगी सैलरी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 06, 2024 07:55 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 07:55 am IST

नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल झारखंड के तिलैया सैनिक स्कूल में भर्ती आई है। इसके तहत वॉर्ड ब्वॉय समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

Sainik School Recruitment for 10th and Graduate pass people apply online salary details- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

अगर आप स्कूल में नॉन टीचिंग स्टाफ के पद पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके ही लिए हैं। दरअसल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए सैनिक स्कूल तिलैया में वैकेंसी निकाली गई है। यहां वॉर्ड ब्वॉय समेत अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट www.sainikschooltilaiya.org पर जाकर इस भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन देख सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ऑनलाइन पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।

वैकेसीं की डिटेल्स

बता दें कि सैनिक स्कूल की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वॉर्ड ब्वॉय और पीटीआई कम मैट्ऱॉन के पद पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि अधिकारिक वेबसाइट www.sainikschooltilaiya.org पर जाकर नोटिफिकेशन में आप देख सकते हैं कि आखिर किस पद के लिए कितनी सीटें खाली हैं और कितनी सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

कितनी चाहिए योग्यता?

वॉर्ड ब्वॉय के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं पीटीआई कम मैट्रान के लि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फिजिकल एजुकेशन विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि इस पद पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। 

कितनी मिलेगी सैलरी?

वॉर्ड ब्वॉय के पद पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक 19,900 रुपये की सैलरी दी जाएगी। वहीं पीटीआई कम मैट्ऱॉन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी। वहीं अगर आयुसीमा की बात करें तो वॉर्ड ब्वॉय के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 50 वर्। होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन