1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI में Concurrent Auditor के 1100 से ज्यादा पदों पर वैकैंसी, जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

SBI में Concurrent Auditor के 1100 से ज्यादा पदों पर वैकैंसी, जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Feb 19, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 04:05 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने समवर्ती लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

SBI में समवर्ती लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
SBI में समवर्ती लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में समवर्ती लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है? दूसरी भाषा में कहें तो इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1194 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी?

अधिकारी को 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति प्राप्त करने पर ही बैंक की सेवा से सेवानिवृत्त होना चाहिए। सेवानिवृत्ति से पहले स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त/त्यागपत्र/निलंबित या अन्यथा बैंक छोड़ने वाले अधिकारी नियुक्ति के लिए विचारणीय नहीं हैं। एसबीआई और उसके ई-एसोसिएट बैंकों के अधिकारी जो सेवानिवृत्ति पर एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV/V और टीईजीएस-VI के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें नियुक्ति के लिए विचारणीय माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल हैं। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग समिति शॉर्टलिस्टिंग मापदंडों को तय करेगी और उसके बाद बैंक द्वारा तय किए गए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा । इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में अर्हता प्राप्त करने के अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। अंतिम चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी, बशर्ते कि उम्मीदवार न्यूनतम अर्हता प्राप्त अंक प्राप्त करें। यदि एक से अधिक उम्मीदवार समान कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अवरोही क्रम में मेरिट में स्थान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 12वीं के टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, इस तारीख को मिलेगा लैपटॉप; सीएम ने की घोषणा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन