1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI SCO भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

SBI SCO भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Jan 04, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 07:02 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कि उम्मीदवार अब कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को फिर आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

SBI SCO भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • इसके बाद आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

SBI SCO भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

कब तक के लिए बढ़ाई गई आखिरी तारीख? 

SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 10 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले  SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी(UR/EWS/OBC) को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं,  SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट दी गई है।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 996 पदों को भरा जाएगा। 

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं। इसमें एलिजिबिलिटी-बेस्ड स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

भोपाल में ठंड का कहर, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव; आदेश जारी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन