अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने अधिकारी ग्रेड ए के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर, 1995 को या उसके बाद हुआ हो। लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। संबंधित विषय में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। चरण I इसमें एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें दो पेपर होंगे। पहले चरण में चुने गए उम्मीदवार चरण II में शामिल होंगे, जो भी दो पेपरों वाली ऑनलाइन परीक्षा(ओं) के रूप में होगी। चरण II में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- BSEB STET 2025 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? एडमिट कार्ड जारी; जानें कैसे करें डाउनलोड
संपादक की पसंद