1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. पंजाब के शिक्षा विभाग का अजब-गजब बयान, जानिए अब बच्चे पढ़ाई छोड़कर क्या करेंगे?

पंजाब के शिक्षा विभाग का अजब-गजब बयान, जानिए अब बच्चे पढ़ाई छोड़कर क्या करेंगे?

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 06, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Dec 06, 2023 04:16 pm IST

पंजाब के शिक्षा विभाग ने एक ऐसा आदेश जारी किया है जो किसी को समझ में ही नहीं आ रहा है। आदेश के मुताबिक अब बच्चों को घर-घर जाकर इंस्पेक्शन करना होगा। आइए जानते हैं कि यह किस चीज का इंस्पेक्शन है जो बच्चों से कराया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
पंजाब के शिक्षा विभाग ने जारी किया अजीब आदेश Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहा जाता है कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। देश को मजबूत करने के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल में उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ ही साथ दूसरी एक्टिविटी में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन पंजाब में तो शिक्षा विभाग खुद बच्चों के भविष्य का बंटाधार करने में लगा हुआ है। उनके नए आदेश को देखते हुए तो ऐसा ही लगता है। नए आदेश के तहत अब बच्चों को सुबह-सुबह इंस्पेक्शन के लिए भेजा जाएगा।

क्या है नया आदेश?

पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस नए आदेश की मानें तो अब हर शुक्रवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच बच्चों को आस-पास के घरों में जाकर इंस्पेक्शन करना होगा। उन्हें यह जांच करना होगा कि कहीं किसी घर में डेंगू के लारवा तो नहीं उत्पन्न हो रहे हैं। पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी हर शुक्रवार सुबह सुबह के समय पढ़ाई करने की जगह अपने स्कूल के आसपास के घरों में जाकर डेंगू का लारवा चेक करते नजर आएंगे।

बता दें कि यह आदेश 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों पर लागू होगा। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी बच्चों के साथ मौजूद रहेंगे। हर सप्ताह की शुक्रवार को 9 से 10 बजे के बीच यह कार्य किया जाएगा

आदेश में क्या लिखा है?

पंजाब के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि, 'पंजाब में डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए अभियान चालू किया गया है। इसके तहत 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को डेंगू रोकने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पूछा गया है। इस सप्ताह शुक्रवार को कुछ एक्टिविटिज होंगी जिसमें स्कूल के बच्चे भी भाग लेंगे।'

आदेश में आगे कहा गया है कि, ये गितविधियां स्कूल के शिक्षकों के ध्यान में किया जाएगा। लोगों को डेंगू टेस्ट, इसके लक्षण और इलाज के बारे में जागरूक होना चाहिए। इससे जुड़े पर्चे भी बांटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों में अब शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ऑफ एग्जामिनेशन काउंसिल में निकली भर्ती, मिलेगी 2.74 लाख सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन