1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. कोल इंडिया लिमिटेड में निकली MT भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें पूरी चयन प्रक्रिया

कोल इंडिया लिमिटेड में निकली MT भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन? जान लें पूरी चयन प्रक्रिया

 Published : Jan 18, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 12:44 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2025 को समाप्त होगी।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 434 पदों को भरा जाएगा।

  • सामुदायिक विकास: 20 पद
  • पर्यावरण: 28 पद
  • वित्त: 103 पद
  • कानूनी: 18 पद
  • मार्केटिंग और बिक्री: 25 पद
  • सामग्री प्रबंधन: 44 पद
  • कार्मिक और मानव संसाधन: 97 पद
  • सुरक्षा: 31 पद
  • कोयला तैयारी: 68 पद

सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न 

इस भर्ती में चयन केवल कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। CBT की तिथि के बारे में विवरण CBT के लिए एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 

कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट की अवधि 3 घंटे (एक बैठक में) होगी जिसमें 100 अंकों के दो पेपर (पेपर- I और पेपर- II) शामिल होंगे। पेपर- I में सामान्य ज्ञान/जागरूकता, तर्क, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य अंग्रेजी शामिल होगी और पेपर- II में प्रत्येक पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के साथ व्यावसायिक ज्ञान (विषय से संबंधित) शामिल होगा।

कैसे करें आवेदन 

नीते बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और एक प्रति प्रिंट आउट ले लें। 

क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य (यूआर) / ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- प्लस लागू जीएसटी - ₹.180/- कुल मिलाकर ₹. 1180/- है। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों / कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- UPPSC ESE भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? जानें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन