1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG 2025 की परीक्षा खत्म, जानें कब तक जारी होगी आंसर-की

NEET PG 2025 की परीक्षा खत्म, जानें कब तक जारी होगी आंसर-की

 Published : Aug 03, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 04:32 pm IST

समूचे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज नीट पीजी परीक्षा का आयोजन किया गया। जल्द ही राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा इसकी आंसर-की को जारी किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन आज यानी 3 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली (सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक) में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई। अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि नीट 2025 की आंसर-की को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधितकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बाती की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा।

आंसर-की के साथ-साथ इसके खिलाफ आपत्त उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया जाएगा। इससे आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकेंगे। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे नीट 2025 की आंसर-की

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी।
  • आखिरी में उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

नीट पीजी एग्जाम

NEET PG एक पात्रता सह रैंकिंग परीक्षा है जो MD/ MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस एग्जाम के माध्यम से अभ्यर्थी देशभर के विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के MD/ MS/ PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।