1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET SS counselling 2023: आज खत्म हो जाएंगे आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

NEET SS counselling 2023: आज खत्म हो जाएंगे आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2023 06:41 am IST,  Updated : Nov 14, 2023 06:41 am IST

NEET SS counselling 2023: नीट सुपर-स्पेशलिटी (एनईईटी एसएस) काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नीट सुपर-स्पेशलिटी (एनईईटी एसएस) काउंसलिंग 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NEET SS counselling 2023: नीट एसएस काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छचुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नीट सुपर-स्पेशलिटी (एनईईटी एसएस) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण अवधि आज यानी 14 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है , वे सभी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

आवेदन शुल्क 

एनईईटी एसएस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को ₹5,000 के गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क के साथ ₹2 लाख की वापसी योग्य सुरक्षा जमा शुल्क जमा करना होगा।

नीट एसएस 2023 के लिए पंजीकरण के लिए सीधा लिंक

सीट आवंटन की प्रक्रिया 15 नवंबर और 16 नवंबर को होगी। एनईईटी एसएस के लिए सीट आवंटन परिणाम 17 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

नीट एसएस काउंसलिंग 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर NEET SS टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद नए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ दर्ज करें
  • फिर पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान करें
  • इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें- किस ग्रह पर होता है 8 महीने का दिन 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।