NEET UG 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। बता दें कि नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी।
क्या है आवेदन करने की आखिरी तिथि?
नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख 7 मार्च है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘NEET(UG)-2025 रजिस्ट्रेशन' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
क्या है आवेदन शुल्क?
- जनरल कैटेगरी के लिए 1700 रुपये
- ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1600 रुपये
- एससी/एसटी के लिए 1000 रुपये
- भारत के बाहर के छात्रों के लिए 9500 रुपये
क्या है अप्लाई करने की एज लिमिट?
नीट यूजी 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 17 साल से कम होनी चाहिए। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 31 दिसंबर 2008 या उससे हुआ हो। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।