अगर आपने भी नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने परिणाम और आंसर-की के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी परिणाम जारी करने से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, अभी कोई ऐसी ऑफिशियल अपडेट नहीं है कि आंसर-की कब और किस समय जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को चेक कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे आंसर-की
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधकारिक वेबाइट जान होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होंमपेज पर संबंधित लिंक पर करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को नीट यूजी आंसर-की पर जाना होगा डालना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार आंसर-की का एक प्रिंटआउट ले लें।
आंसर-की जारी करने के साथ, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपत्ति विंडो भी खोल देगी। जारी होने के बाद जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हों वे सभी ऑब्जेक्शन रेज कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों किया गया। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।
कब जारी होंगे परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 की परीक्षा के परिणाम जारी होने के संभावित तारीख 14 जून 2025(टेंटेटिव रिजल्ट डेट) है। इसके बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) MBBS, BDS और अन्य मेडिकल यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए NEET UG काउंसलिंग 2025 आयोजित करेगी।
ये भी पढ़ें- CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जानें यहां