1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. संबलपुर में तीन एकलव्य स्कूलों की स्थापना करेगी ओडिशा सरकार

संबलपुर में तीन एकलव्य स्कूलों की स्थापना करेगी ओडिशा सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2021 10:31 am IST,  Updated : Mar 14, 2021 10:31 am IST

संबलपुर जिला कल्याण अधिकारी गीतांशु दास ने बताया कि स्कूल की इमारत केंद्र सरकार द्वारा बनाई जाएगी जिससे दूरदराज के आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सके।

Odisha government to set up three Eklavya schools in Sambalpur संबलपुर में तीन एकलव्य स्कूलों की स्थ- India TV Hindi
(Representational Image) Image Source : PTI

संबलपुर. ओडिशा सरकार ने संबलपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल पर तीन आवसीय स्कूलों की स्थापना करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन स्कूलों को जिले के आदिवासी बहुल जमनकीरा, बामरा और जुजूमुरा प्रखंडों में स्थापित किया जाएगा।

पढ़ें- कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

संबलपुर जिला कल्याण अधिकारी गीतांशु दास ने बताया कि स्कूल की इमारत केंद्र सरकार द्वारा बनाई जाएगी जिससे दूरदराज के आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सके।

पढ़ें- आज व्हीलचेयर पर चुनावी 'रण' में लौटेंगी ममता 'दीदी', कोलकाता में निकालेंगी रोड शो

उन्होंने बताया कि बामरा और जमनकीरा प्रखंड में स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जबकि जुजूमुरा प्रखंड में प्रस्तावित स्कूल के लिए स्थान की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि तीन साल के भीतर काम पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले के कुछिंदा प्रखंड में एक एकलव्य स्कूल है जिसमें पढ़ाई हो रही है।

पढ़ें- बंगाल में औंधे मुंह गिरेगी TMC, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बोले पीएम मोदी- सूत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।