1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2021 10:19 am IST,  Updated : Mar 14, 2021 10:19 am IST

जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, "शोपियां में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन जारी है।"

encounter in kashmir terrorist killed in shopian कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आत- India TV Hindi
कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी Image Source : PTI

शोपियां. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रावलपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, "शोपियां में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन जारी है।" मुठभेड़ शनिवार शाम शुरू हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पढ़ें- आज व्हीलचेयर पर चुनावी 'रण' में लौटेंगी ममता 'दीदी', कोलकाता में निकालेंगी रोड शो

पढ़ें- बंगाल में औंधे मुंह गिरेगी TMC, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बोले पीएम मोदी- सूत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत