1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ऑक्सफोर्ड और जामिया गांधी के विचारों पर करेंगे साझा डिजिटल चिंतन

ऑक्सफोर्ड और जामिया गांधी के विचारों पर करेंगे साझा डिजिटल चिंतन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 02:08 pm IST

इंग्लैंड का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया एक साथ संयुक्त मंच पर आएंगे। ऑक्सफोर्ड और जामिया के शिक्षक के बीच विचारों का यह आदान-प्रदान डिजिटल मंच पर होगा।

Oxford and Jamia Gandhi to share digital thoughts on ideas- India TV Hindi
Oxford and Jamia Gandhi to share digital thoughts on ideas Image Source : FILE

नई दिल्ली। इंग्लैंड का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया एक साथ संयुक्त मंच पर आएंगे। ऑक्सफोर्ड और जामिया के शिक्षक के बीच विचारों का यह आदान-प्रदान डिजिटल मंच पर होगा। इंग्लैंड और भारत के विशेषज्ञ इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों पर चिंतन एवं चर्चा करेंगे। यह साझा डिजिटल चिंतन एवं चर्चा महात्मा गांधी का 150वां जन्मवर्ष मनाने की दिशा में एक पहल है। इसके लिए जामिया इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन करने जा रहा है। यह वेबीनार मंगलवार शाम को आयोजित किया जाएगा। वेबीनार में महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके दर्शन पर चर्चा होगी।

जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा, "भारत की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फैजल देवजी इस वेबीनार के दौरान महात्मा गांधी द्वारा दिए गए अहिंसा के सिद्धांत और 'जियोग्राफी ऑफ नॉन वायलेंस' पर अपनी बात रखेंगे।"

गौरतलब है कि इस वर्ष जामिया मिल्लिया इस्लामिया की इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फैकल्टी ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 प्रतियोगिता भी जीती है। जामिया की 'टीम मॉन्क्स' इसने इस प्रतियोगिता में बिहार सरकार द्वारा दी गई प्रॉब्लम का समाधान ढूंढा। इस साल, केंद्र सरकार के 37 विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों की 243 समस्याओं को हल करने के लिए 10,000 से अधिक छात्र स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में शामिल हुए थे।

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी। जामिया के 'सॉफ्टवेयर एडिशन इन प्रॉब्लम स्टेटमेंट एनएस 275' में यह जीत दर्ज की। टीम ने 1 लाख रुपये का इनाम भी प्राप्त किया है।

टीम मॉन्क्स ने एक ऐसे सिस्टम का निर्माण किया, जिससे कृषि क्षेत्र को 6 अलग-अलग वर्गों में भूमि के उपयोग के बारे में बताया जा सके और अगले साल फसल कैसी होगी, इसकी भी भविष्यवाणी करने में मदद की जा सके। इससे सरकार को कम बारिश या बाढ़ की समस्याओं की आशंकाओं का पहले से ही पता चल सकेगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन कुछ निजी संगठनों के साथ मिलकर करते हैं। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को हमारे दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।