1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Pariksha Pe Charcha 2025: टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता ने छात्रों से की बातचीत, इन विषयों पर दिए टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025: टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता ने छात्रों से की बातचीत, इन विषयों पर दिए टिप्स

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2025 10:44 am IST,  Updated : Feb 13, 2025 10:59 am IST

हर साल परीक्षा पर चर्चा प्रोग्राम आयोजित होता है और इसमें स्टूडेंट्स को जरूरी टिप्स भी दिए जाते हैं। मगर इस बास यह प्रोग्राम अलग तरह से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष ये कार्यक्रम आठ विषयगत एपिसोड में आयोजित हो रहा है। आज के एपिसोड में टेक्नोलॉजी और फाइनेंस को लेकर बातचीत हुई।

Screen Grab- India TV Hindi
टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता ने स्टूडेंट्स को दिए जरूरी टिप्स Image Source : PM NARENDRA MODI YOUTUBE

इस साल 'परीक्षा पर चर्चा' प्रोग्राम को एक अलग तरह से लोगों के सामने पेश किया गया है। इस बार अलग-अलग एपिसोड के जरिए अलग-अलग विषयों पर उनके विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को टिप्स दिए जा रहे हैं। अब तक दो एपिसोड में दो विषयों पर चर्चा हो चुकी है। पिछले एपिसोड में दीपिका पादुकोण शामिल हुईं थी और उन्होंने स्टूडेंट्स को मेंटल हेल्थ पर जरूरी टिप्स दिए थे। अब आज का एपिसोड टेक्नोलॉजी और फाइनेंस पर आधारित है और इसमें टेक्निकल गुरुजी और एडलवाइस म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने स्टूडेंट्स से इस अहम विषय पर बातचीत करते हुए उन्हें जरूरी टिप्स दिए। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने कैसे टिप्स दिए।

टेक्नोलॉजी को लेकर टेक्निकल गुरुजी ने क्या कहा?

परीक्षा पर चर्चा प्रोग्राम में बातचीत करते हुए टेक्निकल गुरुजी ने कहा, 'टेक्नोलॉजी हमारी लाइफ को बहुत आसान बनाती है मगर हमें उस पर डिपेंड नहीं होना चाहिए। अब AI बहुत आ रहा है मगर वो हमारी क्रिएटिविटी को दूर ले जाएगा। मैं AI का एक टूल के तौर पर इस्तेमाल करूंगा मगर हर काम में उसका इस्तेमाल करूंगा तो मेरी क्रिएटिविटी का क्या होगा?' उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी जिंदगी को जीने के लिए टेक को थोड़ा साइड में रखना चाहिए।

राधिका गुप्ता ने दिए ये टिप्स 

टेक्नोलॉजी को लेकर राधिका गुप्ता ने भी स्टूडेंट्स को जरूरी टिप्स दिए और उन्होंने कहा, 'मैं टेक को अपना मास्टर नहीं बनाना चाहती हूं। मुझे जो लिखने का शौक है, मुझे शब्दों से खेलना का शौक है तो मैं ये नहीं चाहती हूं कि वो(AI) मेरे लिए 800 शब्दों का निबंध लिख दे, वो मैं खुद करना चाहती हूं क्योंकि इससे शार्पनेस चली जाएगी।'

AI की गलती पर जिम्मेदार कौन होगा?

प्रोग्राम के दौरान एक स्टूडेंट ने सवाल पूछा कि अगर AI कोई गलती करता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? इसका जवाब देते हुए टेक्निकल गुरुजी ने कहा, 'आप ऐसे समझिए कि AI आपके आप एक ऐसा असिस्टेंट है जो सारे काम कर सकता है और आपसे सैलरी भी नहीं लेता है। आप उसको उतना ही काम दीजिए कि आपको लगता है कि अगर कोई गलती हो भी जाए तो उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।'

इसी विषय पर बात करते हुए राधिका गुप्ता ने कहा, 'AI आपको शायद यह बता सकता है कि आपको अगर साइंस और आर्ट्स में एक चुनना है तो आप किन मुद्दों के देखिए। वो आपको फैक्टर्स बता सकता है और जानकारी दे सकता है मगर फैसला तो आपको ही लेना होगा।'

यहां देखें पूरा एपिसोड

ये भी पढ़ें-

Pariksha Pe Charcha 2025: दीपिका पादुकोण ने कहा- अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस को पहचानें

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा को लेकर तनाव में है बच्चा तो PM Modi के इन टिप्स को आज़माएं, टेंशन और एंजायटी होगी रफूचक्कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।