1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PM मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

PM मोदी शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:03 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में बताया.

PM Modi to address the convocation of Visva-Bharati...- India TV Hindi
PM Modi to address the convocation of Visva-Bharati University on Friday Image Source : FILE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बारे में बताया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और विश्वभारती के रेक्टर जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक' और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.

पीएमओ ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए, दिन में ग्यारह बजे विश्वभारती के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. बयान में कहा गया कि समारोह में कुल 2,535 छात्रों को डिग्री दी जाएगी. शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती की स्थापना रवींद्रनाथ टैगोर ने 1921 में की थी. यह देश में सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है. संसद के कानून के द्वारा मई 1951 में विश्वभारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय और ‘‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान'' घोषित किया गया.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।