1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 की तारीख तय, जान लें कब और किस समय होगा प्रसारण

PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 की तारीख तय, जान लें कब और किस समय होगा प्रसारण

 Published : Feb 03, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 06:29 pm IST

परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन किस तारीख को होगा, इसकी घोषणा हो गई है। इस साल परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है।

पीपीसी 2026- India TV Hindi
पीपीसी 2026 Image Source : X @NARENDRAMODI

PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 की तिथि का आधिकारक ऐलान हो गया है। परीक्षा पे चर्चा (PPC) का इस साल नौवां एडिशन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे स्टूडेंट्स से बात करेंगे। पीएम मोदी इस वर्ष 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे। इस साल का प्रोग्राम बीते सालों में आयोजित हुए कार्यक्रमों से थोडा भिन्न है। इस साल के प्रोग्राम में देश भर के कई जगहों के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत होगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट भी साझा की है।  

बता दें कि पिछले वर्षों में 'परीक्षा पे चर्चा' प्रोग्राम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता रहा है। लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव आया है। इस वर्ष पीएम मोदी एक नई पहल के देश के अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की। इसके अलावा कुछ स्टूडेंट्स ने नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य एग्जाम को तनाव की वजह नहीं बल्कि 'उत्सव' बनाना है।

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा (PPC) के इस 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा 2.26 करोड़ ऐसे लोग थे जिन्होंने PPC से जुड़ी अलग-अलग एक्टिविटीज में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया। इस साल कुल पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

वर्ष 2025 में बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिछले साल, परीक्षा पे चर्चा 2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। परीक्षा पे चर्चा को "एक महीने में सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

पहली बार कब हुआ था आयोजन?

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा पहली बार 16 फरवरी, 2018 को आयोजित हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।