1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी, यहां जानें पूरा टाइमटेबल

पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी, यहां जानें पूरा टाइमटेबल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 01:52 pm IST

PSEB Board Exams 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी गई है। जानकारी दे दें कि बोर्ड ने कक्षा 5, 8, 10 और 12 के लिए डेटशीट जारी की है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PSEB Board Exams 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। जानकारी दे दें कि बोर्ड ने कक्षा 5, 8, 10 और 12 के लिए समय सारिणी जारी की है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 

जो उम्मीदवार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

दसवीं और 12वीं के कब से शुरू हो रहे एग्जाम 

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी को शुरू होगी और 5 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी को शुरू होगी और 30 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा को राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। 

कैसे करें डेटशीट को डाउनलोड 

जो उम्मीदवार डेटशीट डाउनलोड करना चाहते हैं वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध पीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को तारीखें जांचनी होंगी।
  • इसके बाद फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- भारत का सबसे साक्षर गांव कौन सा है
Savitribai Phule Jayanti 2024: महिलाओं को शिक्षा जगत में लाने के लिए सावित्री बाई फुले को झेलना पड़ा था भारी विरोध, आइए जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचार
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।