1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Punjab School Reopening: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल

Punjab School Reopening: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 08:48 pm IST

पंजाब में प्राथमिक स्तर से लेकर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सोमवार दो अगस्त से स्कूल दोबारा खुलेंगे। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को यह जानकारी दी।

Punjab School Reopening: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल- India TV Hindi
Punjab School Reopening: पंजाब में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब में प्राथमिक स्तर से लेकर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सोमवार दो अगस्त से स्कूल दोबारा खुलेंगे। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब में राज्य सरकार 26 जुलाई से 10वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने की अनुमति पहले ही दे चुकी है। 

सिंगला ने एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा, ‘‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मंजूरी के बाद, शिक्षा विभाग दो अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के लिए तैयार है।’’ 

राज्य सरकार ने कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में और रियायत देते हुए दो अगस्त सोमवार से सभी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। सिंगला ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उनके अभिभावकों को लिखित स्वीकृति देनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।