1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब के छात्र ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' के बारे में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, PM मोदी ने दिया जवाब

पंजाब के छात्र ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' के बारे में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, PM मोदी ने दिया जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2021 01:42 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 01:42 pm IST

पंजाब के अमृतसर का एक छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र का जवाब आने पर प्रसन्नातापूर्वक हैरान रह गया , जिसमें उसने यह बताया था कि किस तरह प्रधानमंत्री की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' उसका तनाव कम करने में कारगर साबित हुई है।

Punjab student writes to PM about "exam warriors", PM Modi...- India TV Hindi
Punjab student writes to PM about "exam warriors", PM Modi replied Image Source : FILE

नयी दिल्ली। पंजाब के अमृतसर का एक छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र का जवाब आने पर प्रसन्नातापूर्वक हैरान रह गया , जिसमें उसने यह बताया था कि किस तरह प्रधानमंत्री की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' उसका तनाव कम करने में कारगर साबित हुई है। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव महाजन को प्रधानमंत्री की ओर से मिले पत्र में लिखा गया है, ''आपको कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाना तथा लक्ष्य हासिल करना है। 

अपने अंदर निरंतर सुधार के प्रयास करके आप जीवन में नयी ऊंचाईंयों को छू पाएंगे।'' प्रणव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी पुस्तक ''एग्जाम वॉरियर्स'' ने परीक्षाओं में तनाव कम करने में उसकी मदद की है।

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' नामक एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव कम करने के बारे में बताने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने के कुछ गुर भी बताए थे। प्रधानमंत्री ने प्रणव को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें युवा मित्रों की जिज्ञासा ने पुस्तक लिखने के लिये प्रेरित किया था।

 सूत्रों के अनुसार मोदी ने पत्र में लिखा, ''यह जानकर अच्छा लगा कि इस पुस्तक से आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने में मदद मिली और अब आप परीक्षाओं के दौरान दबाव महसूस नहीं करते हैं बल्कि त्योहार के तौर पर इन्हें मनाने के लिये प्रेरित होते हैं।''

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।