1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- राज्य में जल्द ही चरणबद्ध तरीके से लागू होगी NEP, बनाई जा रही एक कमेटी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- राज्य में जल्द ही चरणबद्ध तरीके से लागू होगी NEP, बनाई जा रही एक कमेटी

 Published : Mar 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 08:08 am IST

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नई शिक्षा नीति को लेकर एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही चरणबद्ध तरीके से नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए भाजपा एक समिति बना रही है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - India TV Hindi
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर Image Source : FILE

राजस्थान: अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नई शिक्षा नीति को लेकर एक बयान सामने आया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नई शिक्षा नीति(NEP) को जल्द ही राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को राज्य में बिल्कुल वैसे ही लागू किया जाएगा जैसा कि यह है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि NEP को पहले ही लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण इसमें देरी हुई। 

'NEP लागू करने के लिए एक समिति बना रही बीजेपी'

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार NEP लागू करने के उद्देश्य के लिए एक समिति बना रही है। उन्होंने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर NEP को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। दिलावर ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति को 2020 में लागू किया जाना चाहिए था, जब इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार की 'उदासीनता' के कारण इसमें देरी हुई। 

बता दें कि नई शिक्षा नीति (New Education Policy) यानी NEP को केंद्र सरकार साल 2020 में लेकर आई थी। जिसके तहत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के 800 पन्नों के मसौदे में कुछ मेन बदलावों का प्रस्ताव स्कूली शिक्षा के चार चरण हैं। इनमें 5 (फाउंडेशनल) +3 (प्रिपरेट्री)+3 (मिडिल)+4 (सेकेंडरी) स्टेज शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- जल्द जारी होंगे JEE Main 2024 पेपर 2 के परिणाम, यहां पढ़ें नया अपडेट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।