1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RBSE 10th Result: अगर आपके पास नहीं है अपना रोल नंबर, तो कैसे चेक करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम? जानें

RBSE 10th Result: अगर आपके पास नहीं है अपना रोल नंबर, तो कैसे चेक करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम? जानें

 Published : May 24, 2024 04:11 pm IST,  Updated : May 24, 2024 04:11 pm IST

12वीं के नतीजे जारी होने के बाद अब राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। लेकिन यदि आपका रोल नंबर आपके पास नहीं है, याद नहीं है... तो ऐसी स्थिति में भी आप अपने परिणाम को कैसे चेक कर सकते हैं इसके लिए आप नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

बिना रोल नंबर के कैसे चेक करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीें के परिणाम - India TV Hindi
बिना रोल नंबर के कैसे चेक करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीें के परिणाम Image Source : FILE

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अब 10वीं कक्षा के रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई की तरफ से 10वीं कक्षा का परिणाम (RBSE 10th Result 2024) इस सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इस बात को कोई ऑफशियल पुष्टि नहीं हुई है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे कब और किस समय जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना रोल नंबर के कैसे कर सकेंगे चेक 

यदि आपके पास आपका रोल नंबर नहीं तब भी आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  आरबीएसई 10वीं परिणाम नाम-वार प्रदान नहीं करती है। हालांकि, जिन छात्रों के पास अपने रोल नंबर नहीं हैं, वे एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके नाम-वार आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 को चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद पीडीएफ फाइल आरबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। 

RBSE 10th Result: कैसे चेक करें राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट

राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने का करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद मुख्य पेज पर Results लिंक पर जाएं।
  • फिर rajresults-nic-in 2024 का पेज खुलेगा।
  • यहां RBSE 10th Result 2024 Link क्लिक करें।
  • अब एक नया विंडो खुलेगा। यहां अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रोल नंबर भरकर सर्च करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट अपीयर हो जाएगा।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं। छात्र-छात्राओं को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- NEET में कितने नंबर लाने पर AIIMS में एडमिशन मिल सकता है?

Indian Air Force के अग्निवीर को हर माह कितनी मिलती है सैलरी?
बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अधिकारी की कितनी होती है सैलरी, भर्ती के लिए फिर शुरू हुए आवेदन
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।